फतेहपुर । सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जनपद न्यायालय फतेहपुर में विशाल वृक्षारोपण अभियान, एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
उक्त कार्यकम में जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रामकिशोर तृतीय,डॉ० मो० इलियास एस०सी० /एस०टी० एक्ट ,पूजा विश्वकर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय,अशोक कुमार XII अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ० टी० सी० प्रथम एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण, कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के लिए वृक्षारोपण करने की महत्ता के बारे मे जानकारी दी गयी कि पर्यावरण को संरक्षित करने से हमारे वर्तमान एवं भावी पीड़ियों की रक्षा होती है । लोग स्वस्थ्य और खुशहाल रहते है । इसलिए सभी को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। जिससे भारत देश प्रदूषण मुक्त हो सके ।
