फतेहपुर । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेद्र कुमार ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाईन संचालित है । निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-372/ पि०व० क0/2025-26 लखनऊ 23 मई 2025 के माध्यम से हेतु निर्गत समय सारणी के आधार पर पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक /युवतियों को जिनकी शैक्षिक योग्यता इण्टर मीडिएट या उनके समकक्ष हो जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा रू0 100000.00 (एक लाख) तक हो तथा,अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष के मध्य हो,अभ्यर्थी शिक्षित बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न लेता हो ऐसे पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/ युवतियों विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध दिशानिर्देश/नियमों के आधार पर प्रशिक्षण 14 जून 2025 से 14 जुलाई 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
ओलेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी तथा सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03 माह होगी । सम्बन्धित आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात प्रिन्ट आउट प्राप्त कर के उस पर पासपोर्ट साईज फोटो चस्पा कर हस्ताक्षर युक्त निम्न अभि लेखों जैसे जाति,आय प्रमाण पत्र बोर्ड ऑफ रेवेन्यू/ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर होना अनिवार्य,हाईस्कूल/ इण्टर मीडिएट के अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति सहित हार्डकॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा नं0-114 में निर्धारित तिथि एवं समयान्तर्गत उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा अन्तिम तिथि 14 जुलाई 2025 के पश्चात किसी भी प्रकार के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें ।
‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश / समय सारिणी उक्त बेवसाइट पर प्रदर्शित हो रही है ।
