– श्री बालाजी वेद विद्यालय में भव्यता के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
कानपुर । सलेमपुर बालाजी वेद विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरी भव्यता से संपन्न हुआ । वही वेद मूर्ति आचार्य शुभम मिश्रा ने वेद विद्यालय के बच्चों के साथ स्वस्तिवाचन कर पूज्य स्वामी सत्य मित्रानंद गिरि जी महाराज की वंदना की । मनोज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल एवं शुभम गुप्ता ने पादुका पूजन प्रारंभ किया ।
तत्पश्चात भक्तों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया । वेद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गुरु के महत्व को दर्शाया गया । छात्रों ने प्राचीन भारतीय इतिहास के उदाहरणों का उपयोग करके यह भी बताया कि कैसे गुरुओं ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
कार्यक्रम के संबोधन में मनोज अग्रवाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व न केवल शिक्षकों और गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है । बल्कि यह छात्रों को ज्ञान और मार्गदर्शन के महत्व की याद दिलाता है । यह एक ऐसा दिन है । जब शिष्य अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्णा संतोष अग्रवाल,प्रहलाद दास गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, हरिकिशन चौखानी, अंजू शर्मा, शशि गुप्ता, रजनी गुप्ता,अर्णव गोयल, मनोज सेंगर आदि लोग मौजूद रहे ।
