कानपुर । कमिश्नरेट के थाना महराजपुर क्षेत्र के जोशहान खेड़ा में बीते बुधवार को एक पिकअप की चपेट में आने से तीन साल के मासूम अभिनव पुत्र धीरेंद्र निषाद की दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था ।
मिली जानकारी के अनुसार तीन साल का मासूम अभिनव अपने बड़े भाई आयुष 5 वर्षीय तथा पड़ोसी बच्चा केशन के साथ घर के बाहर खेल रहा था । उसी समय पड़ोसी गांव के रहने वाले पिकअप चालक जोशहान खेड़ा निवासी अरुण कुमार पुत्र किशन निषाद ने तेज गति से गाड़ी बैक करके मोड़ने लगा । पिकअप को आता देख अन्य बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई । अभिनव छोटा होने के कारण भाग नहीं पाया और वह पिकअप की चपेट आ गया । जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल गया । शोर शराबा सुनकर अभिनव की मां भाग कर बाहर आई और हादसा देख बेसुध हो गई । किसी तरह पड़ोसियों ने उन्हें संभाला ।
वही जब घटना की जानकारी बच्चों के पिता को मिली तो पिता धीरेंद्र मौके पर पहुंचे तो देखा कि अभिनव की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो चुकी थी । इधर हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को छोड़ कर मौके से भाग निकला ।
वहीं गुरुवार सुबह जब बच्चे का उत्सव घर आया तब अंतिम संस्कार के लिए जैसे ही मासूम का शव उठा गांव के लोगों की आंखे नम हो गई वही बच्चे का अंतिम संस्कार डोमनपुर गंगा घाट में पुलिस की मौजूदगी में किया गया ।
वही पूर्वामीर चौकी इंचार्ज विकास त्यागी ने बताया कि है कि पिक अप चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
