फतेहपुर । श्रावण मास/कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से क्षेत्रारधिकारी जाफरगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चांदपुर द्वारा थाना चांदपुर क्षेत्रांतर्गत गूढेश्वेर धाम का भ्रमण एवं मंदिर समिति के सदस्यों व ग्राम प्रधान के साथ बैठक किया गया । साथ ही कावड़ यात्रा मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों और जलाशय केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर साफ सफाई करवाया जा रहा हैं ।
