बिन्दकी/फतेहपुर । संदिग्ध अवस्था में महिला का शव घर के अंदर मिला । मामले की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे । मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का लगाया आरोप । पुलिस के अनुसार मामला फांसी लगाकर आत्महत्या करने का लगता है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा । हालांकि मायका पक्ष के लोग मामले को कुछ अलग बता रहे हैं । पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00 बजे घर के अंदर साजमा उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी इजरायल का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मिला तो हड़कंप मच गया । ग्रामीणों की भीड़ लग गई ।
घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे । मृतक महिला के पिता रईस निवासी मोहल्ला सुनराही गली कस्बा जहानाबाद ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ पति तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मारपीट की । जिसके चलते उसकी मौत हो गई है ।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है । महिला द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या किए जाने की बात आ रही है । लेकिन मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों का कुछ दूसरा आरोप है । शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा ।
