बिन्दकी/फतेहपुर । कक्षा 8 में पढ़ने वाला 14 वर्षीय किशोर 24 घंटे से अधिक समय से लापता है । परिजनो ने काफी खोजबीन किया लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल पा रहा है । पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी है पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिन्दकी मां ज्वाला देवी मंदिर के पास के निवासी राजकुमार गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस गुप्ता उर्फ देवेंद्र गुप्ता उम्र लगभग 14 वर्ष गुरुवार की देर शाम लगभग 6:30 बजे अचानक मोहल्ले से लापता हो गया । जिसका शुक्रवार को दिन में 6:30 बजे तक यानी लगभग 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला । इस मामले में लापता किशोर के पिता राज कुमार गुप्ता ने बताया कि काफी खोजबीन की गई है । लेकिन पुत्र का कोई पता नहीं चल पा रहा है ।
उन्होंने बताया कि उनका पुत्र बिन्दकी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र है । बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है । लापता किशोर के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
