फतेहपुर । शैलेन्द्र प्रताप सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाना ने अवगत कराया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख लाल पाल जिलाध्यक्ष द्वारा, नोडल अधिकारी उपायुक्त जिला उद्योग चन्द्र भान एवं नोडल प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्जवल कर मेले का शुभारम्भ किया गया ।
शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य के द्वारा अवगत कराया गया है, कि कुल 18 कम्पनियो में 1500 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया । कुल 985 रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन किया है । विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन राजकीय आई०टी०आई० परिसर में 15 जुलाई 2025 को किया जायेगा ।
