कानपुर । सरसौल ब्लॉक के नवोदय नगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्रों ने हॉस्टल की समस्याओं को लेकर छात्रों ने विद्यालय गेट के पास किया । जोरदार विरोध प्रदर्शन ।
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय की आंतरिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं । वही विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में पानी की व्यवस्था सही नहीं है । रात में बिजली की कटौती होती है । बाथरूम की टोटियां टूटी पड़ी हैं और गंदगी का अंबार लगा हुआ है । शौचालयों की दुर्दशा,भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए ।
वही छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन से तत्काल सभी व्यवस्था दुरस्त करने की मांग की है और चेतावनीभी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध को और तेज करेंगे ।
वही विद्यालय के उप प्राचार्य शिवमंगल ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था गड़बड़ी हो गई थी । जिसे ठीक करा दिया गया है तथा पेयजल व्यवस्था स्टोर नहीं हो पा रहा है उसको सही कराया जा रहा है ।
