कानपुर । नरवल तहसील के ग्राम फैजुल्लापुर में लेखपाल वेद प्रकाश को जमीन कब्जे को लेकर नाप करने गए थे । वही लेखपाल वेद प्रकाश ने बताया कि वहां मौजूद किसान ने लेखपाल की पिटाई कर दी । किसी तरह अन्य लोगों ने बीच बचाव किया वही किसान द्वारा लेखपाल को डंडे से पिटाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया ।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित लेखपाल वेद प्रकाश ने बताया कि समाधान दिवस पर पदमा बाजपेई पत्नी स्व. रामकुमार बाजपेई के द्वारा शिकायत की गई थी । सोमवार को लेखपाल की टीम फैजुल्लापुर गांव पहुंची । जमीन कब्जे की नाप दौरान पदमा के विपक्षी सुशील पुत्र कृष्ण दत्त बाजपेई,संजीव कुमार पुत्र सुरेश कुमार ,हिमांशु पुत्र सुशील कुमार व चुन्नी बाजपेई पुत्र शिवकुमार आ गए ।
लेखपाल का आरोप है कि आरोपित सुशील,संजीव,सुरेश व हिमांशु गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए लाठी डंडों से पीड़ित को पीट दिया । जिसमें लेखपाल को गंभीर चोटें आई है । लेखपाल का आरोप है कि आरोपित खसरा व नक्शा लुट कर मौके से भाग निकले ।
वही पीड़ित लेखपाल ने प्रार्थना पत्र साढ़ थाने में दिया है । वही साढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पत्र मिली है । मामले की जांच के पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
