फतेहपुर । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रविन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना 11 जुलाई 2025 के क्रम में जनपद फतेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का निम्नांकित तिथियों के अनुसार वृहद पुनरीक्षण किया जायेगा ।
किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिन्ट करने की कार्यवाही बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण उपर्युक्त दोनों कार्यवाही पृथक- पृथक तथा समानान्तर चलेगी 18 जुलाई, 2025 से 13 अगस्त 2025 तक ।
बी०एल०ओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि (01 जनवरी,2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएंगे ।) 14 अगस्त, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक ।
ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त 2025 से 22 सितम्बर 2025 तक ।
ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाँच करने की अवधि 23 सितम्बर 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक ।
निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन,संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 30 सितम्बर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक ।
ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही) 07 अक्टूबर 2025 से 24 नवम्बर 2025 तक ।
निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का क्रमांकन,मतदाता क्रमांकन,मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग,मतदाता की डाउनलोडिंग,फोटोप्रतियों कराने आदि 25 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक ।
अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 05 दिसम्बर 2025 है ।
आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 06 दिसम्बर 2025 से 12 दिसम्बर 2025 तक ।
दावे एवं आपत्तिया प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के दावे भी स्वीकार किए जाएगें) ।
06 दिसम्बर 2025 से 12 दिसम्बर 2025 तक ।
दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसम्बर 2025 से 19 दिसम्बर 2025 तक ।
दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियों तैयार करना,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 20 दिसम्बर 2025 से 23 दिसम्बर 2025 तक ।
दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही 24 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक ।
पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन,मतदाता क्रमांकन,मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग,मतदाता सूची की डाउनलोडिंग,फोटो प्रतियॉ कराने आदि 09 जनवरी, 2026 से 14 जनवरी, 2026 तक।निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 ।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम की सार्वजनिक हेतु समस्त संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट में चस्पा करें निर्वाचक नामावलियों के वृहद परीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा । किसी भी दशा में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी ।
