कानपुर । नरवल स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया ।
इस अभियान के तहत,नरवल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पाल ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी । जैसे कि 1090,112 और 1076,जिन पर वे छेड़खानी, सोशल मीडिया पर परेशानी या किसी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना दे सकती हैं ।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है ताकि वे अपने जीवन में सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें। इसके अलावा,कार्यक्रम में खेलकूद के महत्व पर भी चर्चा की गई और छात्राओं को खेल भावना विकसित करने और इसे जीवन का उद्देश्य बनाने की सलाह दी गई ।
