कानपुर । कानपुर नगर के उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कानपुर शहर में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर से नाले की सफाई की मांग की है ।
महेश वर्मा ने बताया कि शहर में थोड़ी सी बरसात में जलभराव का मुख्य कारण NHAI द्वारा बनाए गए नालों का चोक होना है ।
वही NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि बरसात का पानी निकालने के लिए उनके नाले होते हैं । लेकिन नगर निगम ने अपने नाले NHAI के नालों में जोड़ रखे हैं । इससे नालों में जल भराव हो रहा है । प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा ।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने नगर निगम विभाग पर आरोप लगाया कि वे अपना काम सही तरीके से नहीं करते हैं और मूलभूत सुविधाएं देने में असफल हैं । उन्होंने NHAI से नाले की सफाई की मांग की है और उम्मीद जताई है कि इस समस्या का समाधान जल्द ही होगा ।
