कानपुर । नरवल तहसील के लेखपाल के साथ सोमवार को हुई मारपीट के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी ।
वहीं पीड़ित लेखपाल का आरोप है कि साढ़ पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है । इससे आक्रोशित नरवल तहसील के लेखपाल संघ ने एकजुटता दिखाते हुए उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा को ज्ञापन दिया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की ।
वही पीड़ित लेखपाल वेद प्रकाश त्रिवेदी समाधान दिवस की शिकायत साढ़ थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर निवासी पदमा बाजपेई की अपनी जमीन के संबंध में शिकायत पर सोमवार को लेखपाल टीम मौके पर पहुंची ।
जमीन नाप के दौरान फैजुल्लापुर गांव निवासी सुशील बाजपेई,संजीव कुमार,हिमांशु और चुन्नी बाजपेई वहां आ गए ।
लेखपाल वेद प्रकाश त्रिवेदी का आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज की । फिर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया आरोपियों ने खसरा और नक्शा भी लिया । विवाद का कारण पदमा बाजपेई के खेत में लगे सागौन के पेड़ थे आरोपी इन पेड़ों को अपने नाम दर्ज कराना चाहते थे ।
