कानपुर । सरसौल स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्रों ने गेट पर हॉस्टल की समस्याओं को लेकर विद्यालय गेट पर विरोध प्रदर्शन किया ।
छात्रों का आरोप था कि विद्यालय के हॉस्टल के टॉयलेट में गंदगी का अंबार है । वहीं पानी को टोटियां टूटी पड़ी है । हॉस्टल के पंखे खराब है और रात में बिजली की कटौती होती है । जिससे छात्रों को पढ़ाई में बाधा आ रही है । इन समस्याओं को लेकर उन्होंने संबंधित को जानकारी दी । लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ । खाने में गुणवत्ता नहीं सही है । जिसको दैनिक देश की रोशनी समाचार पत्र ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी ।
वही मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्यालय के प्राचार्य दिनेश यादव ने विद्यालय परिसर में बने छात्रावास में साफ सफाई व पंखे व पेय जल की व्यवस्था को चौबसी घंटे के अंदर सही कर दिया गया ।
विद्यालय के छात्रों ने बताया कि विद्यालय में पानी की व्यवस्था सही हो गई है, रात में बिजली की कटौती नहीं हो रही है । बाथरूम की टोटियां बदला दी गई है । सभी छात्रों को भोजन भी अच्छी गुणवत्ता का दिया जा रहा है । विद्यालय के प्राचार्य दिनेश यादव ने बताया कि 19 जून को विद्यालय में प्राचार्य पद का कार्य भार संभाला है । उसके बाद विद्यालय की समस्याओं को लगातार देख रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि यहां बंदरों का आतंक है । बंदरों द्वारा वायरिंग, पानी की टंकी आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था । जिसकी मरम्मत करवाई जा रही थी, वही अन्य कार्य किए जा रहे थे ।
वहीं बच्चों को इन कार्यों को लेकर जानकारी नहीं थी । हॉस्टल में समस्याओं को लेकर छात्रों ने विरोध जताया । उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंच कर कार्यों में जल्द सुधार का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि जो छात्रों की समस्याएं थी सभी समस्याओं का निस्तारण करवाया है ।
