कानपुर । कानपुर कमिश्नरेट के नरवल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है । आरोपी के पास से 1.222 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है । बीते बुधवार रात नरवल पुलिस अखरी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी । इस दौरान एक बाइक सवार युवक आया । जब पुलिस ने उससे मोटर साइकिल के कागजात मांगे तो वह भागने लगा । पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पिंकू सिंह बताया । वह नरवल क्षेत्र के पारा गांव का रहने वाला है । उसकी उम्र 40 वर्ष है । पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध गांजा मिला । जिस पर नरवल पुलिस ने मामला दर्ज लिया है ।
