मुम्बई । 14 साल बाद भी बिल्डर ने न फ्लैट दिया न ही उसका किराया दिया । ब्रताती घोष ने मीरा रोड मुम्बई में रबी ग्रुप कंडीवली के जयेश से 2009 में खरीदा था । जो 2012 में रिडेवलपमेंट भी हो गया था । ब्रितानी घोष कोलकाता के एक मशहूर घराने से है । इनका परिवार मूल रूप से बांग्लादेश के पबना जिले का था । जिनके पिता कोलकाता में आकर बस गए थे ।
ब्रताती घोष के पति राऊरकेला स्टील प्लांट में एक्सक्यूटिव इंजीनियर थे जिनकी 2021 में मृत्यु हो गई थी ब्रिताती घोष मशहूर बहुभाषी रेडियो व दूरदर्शन की सिंगर है । इन्हें “सिंगिंग स्टार” अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है । पति की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी का जीवन व्यतीत कर रही है ।
ब्रिताती घोष ने बताया कि मीरा रोड मुम्बई के गौरव इंक्लेव में रबी ग्रुप से 2012 में फ्लैट खरीदा था । लगभग 14 साल बीत गए बिल्डर ने फ्लैट का न किराया दिया न ही उसका कब्जा दिया ।
जिससे उनका जीवन आर्थिक संकट से गुजर रहा है । अभी तक बिल्डर ने फ्लैट का किराया और न ही फ्लैट का कब्जा दिया ।
आर्थिक तंगी से गुजर रही ब्रिताती घोष ने मुम्बई प्रशासन,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री,बीएमसी व मुम्बई विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों से बिल्डर से खरीदे गौरव इंक्लेव में फ्लैट व अब तक का किराया (रेंट) दिलाए जाने की मांग की है ।
