कानपुर । खरौटी गांव स्थित झारखंडेश्वर धाम में सावन माह का महारूद्राभिषेक संपन्न हुआ । आचार्य सुरेश शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई । मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा वही झारखंडेश्वर धाम सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है । यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है । सावन माह में पिछले कई वर्षों से मंदिर में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है । आस पास के गांवों के साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं । रुद्राभिषेक के संपन्न होने के बाद आरती पूजन किया गया । इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया । सावन में रुद्राभिषेक को विशेष महत्व दिया जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे रोगों और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है ।
