कानपुर । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा ।
किसानों ने कई समस्याओं से अवगत कराया वही नरवल तहसील में लेखपाल और कानूनगो किसानों की जमीन की पैमाइश करने नहीं जा रहे हैं । तहसील दिवस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई । किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिल रही है । बिजली की समस्या से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है । किसानों ने मांग की है कि बिजली फॉल्ट की तुरंत मरम्मत की जाए । आवारा पशुओं से फसलों को बचाने की व्यवस्था की जाए । प्राथमिक विद्यालयों को बंद न किया जाए,जिससे पिछड़े और दलित समाज के बच्चे पढ़ाई कर सकें ।
बिल्हौर तहसील में 4 साल से एक ही स्थान पर कार्यरत लेखपाल और कानूनगो का स्थानांतरण करने की मांग की गई । गौशालाओं में पशुओं को समय पर चारा-पानी मुहैया कराया जाए । गौशालाओं की देखरेख कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की जाए ।
