कानपुर । नगर के विकास खंड सरसौल के बीआरसी कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन किया गया । इस कोर्स में शिक्षक – शिक्षकों को स्काउट गाइड की बुनियादी जानकारी दी गई ।
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ।
सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा ने बताया कि स्काउट/गाइड का इतिहास,नियम और प्रतिज्ञा की जानकारी दी । उन्होंने प्रार्थना,झंडागीत, आयु वर्ग के अनुसार वर्गीकरण और वर्दी के बारे में भी बताया । मयंक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले कानपुर नगर के पतारा,घाटमपुर, बिधनू और भीतरगांव ब्लॉक में भी यह कार्यक्रम हो चुका है । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है । इससे बच्चे जनपद और प्रदेश स्तर की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे ।
इस कार्यक्रम में आशीष कुमार सिंह सरसौल ब्लॉक स्काउट मास्टर, रीनिका गुप्ता जिला गाइड कैप्टन,पवन मिश्रा एआरपी सरसौल,संजय तिवारी जिला स्काउट मास्टर कानपुर संगीता यादव,विराग सिंह यादव ,कपिल अवस्थी,अमित प्रकाश आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे है ।
