बिन्दकी/फतेहपुर । सर्व समाज विकास समिति उप्र के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी तहसील बिन्दकी के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार बिन्दकी के समक्ष प्रस्तुत होकर सौंपा । ज्ञापन में तह० बिन्दकी के ग्राम पारादान ब्लॉंक खजुहा स्थित शहीद स्थल बावन इमली प्रांगण में लगे ध्वज पोल में राष्ट्रीय ध्वज क्षति ग्रस्त फटा हुआ लगा होने की जानकारी दी और कहा कि उक्त राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुँचा रहा हैं । यह जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियो की लापरवाही का नतीजा हैं । उक्त परिसर में लगे ध्वज पोल में नया राष्ट्रीय ध्वज लगवाये जाने एवं राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा किये जाने की माँग की ।
साथ ही साथ तहसील बिन्दकी के ग्राम खजुहा स्थित बागबादशाही के प्राचीन ऐतिहासिक किले में लगे ध्वज पोल में राष्ट्रीय ध्वज जो सदैव लगा रहता था वह वर्तमान में नही लगा हैं । यह भी जिम्मेदार अधिकारियों,कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा हैं । उक्त ध्वज पोल राष्ट्रीय सम्मान, स्वाभिमान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाये जाने की माँग की गयी ।
उपरोक्त प्रांगण में वन विभाग का कार्यालय भी हैं जहाँ पर मौखिक रुप से उपरोक्त प्रकरण की शिकायत की गयी थी । जिस पर सम्बंधित वन विभाग के द्वारा मौखिक रुप से कहा गया कि उपरोक्त प्रकरण का सम्बन्ध उनके विभाग से नही हैं ।
उक्त प्रांगण खण्ड विकास अधिकारी ब्लॉंक खजुहा के संरक्षण में होने को बताकर गैर जिम्मेदाराना उत्तर वन विभाग द्वारा दिया गया जब कि वन विभाग का भी दायित्व बनता हैं कि उक्त मामले को संज्ञान में लेकर सम्बंधित विभाग को सूचित किया जाना चाहिए था ।
इस मौके में प्रमुख रुप से सर्व समाज विकास समिति उ०प्र० के प्रबन्धक धर्मेन्द्र मिश्र, सचिव अनुराग मिश्र, लेखा निरीक्षक सात्विक शुक्ला,हिमाँशू गुप्ता,शार्विल शुक्ला,नीता शुक्ला, पी०एल०वी० ज्ञानेन्द्र मिश्र,भूतपूर्व सैनिक अनिल मिश्रा,नीरज कुशवाहा सहित पदाधिकारी गण एवं अन्य संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
