फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र चंद्रभान सिंह ने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु माह जुलाई 2025 की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में 04 अगस्त 2025 को अपराह्न 03:30 बजे आयोजित होगी । अतः संबंधित अधिकारियों/उद्यमियों से अनुरोध है कि बैठक में निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होने का कष्ट करें ।
