फतेहपुर । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025- 26 में अनुदान संख्या 83 क अधीन बकरी पालन की योजना (रा०90/ला० 10) अन्तर्गत 10 इकाईयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । अतः उक्त चयन के संदर्भ में अवगत कराना है कि चयन की प्रक्रिया निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार किया जाना है । अतः आप पत्र के साथ संलग्न दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुसूचित जाति के महिला/पुरुष बेरोजगार पशुपालक जिनके पास बकरियों को रखने का उचित स्थान हो,विधवा निराश्रित महिला का प्राथमिकता दी जायेगी ।
भेड़ एवं बकरी पालन प्रशिक्षण केन्द्र,इटावा एवं केन्द्रीय बकरी अनु सन्धान संस्थान फराह,मखदुम, मथुरा से बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को वरीयता के अनुसार नवीन चयन की सूची/विवरण शीघ्र-अतिशीघ्र संलग्न प्रारूप पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें ।
जिससे की उक्त लाभार्थियों की सूची निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग,उप्र लखनऊ को प्रेषित करते हुये अग्रिम कार्यवाही की जा सकें ।
