फतेहपुर । समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस विधानसभा क्षेत्र बिन्दकी के विकासखंड खजुहा के गाँव पिपरी में मनाया गया । बिन्दकी विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दयाल गुप्ता ने कहा कि फूलन देवी ने अपने जीवन में संघर्ष करते हुए समाज को जागरूक करने के लिए अन्याये उत्पीड़न को बहुत सहा और अंत में उसके खिलाफ क्रांति का बिगुल बजा कर बदला लिया । बाद में समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव ने उनको जेल से रहा करा कर दो बार समाजवादी पार्टी से सांसद बनने का काम किया और निषाद समाज के सम्मान का खयाल रखा गया ।
विधानसभा महासचिव जितेंद्र पासवान ने निषाद समाज से आवाहन किया कि सरकार संविधान खत्म करने का काम कर रही है आप लोग जागरूक रहें और सरकार द्वारा विद्यालय बंद किए जाने की घोर आलोचना की । पूर्व प्रधान मनीराम निषाद ने सपा सरकार में गुहराज निषाद जयंती की छुट्टी मिल रही थी ।
भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया एक दिन की छुट्टी करने की मांग की और गांव में तालाबों के पत्ते प्राथमिकता के आधार पर निषाद समाज को देने की बात कही । रछ पाल निषाद ने आगंतुक का स्वागत किया और कहा कि निषाद समाज को शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए कई जगह सरकार द्वारा बड़े स्टीमर लगाकर निषाद समाज का व्यवसाय कमजोर करने के लिए सरकार की आलोचना भी की ।
इस अवसर पर शैलेंद्र यादव,जगदीश निषाद एडवोकेट, शिव शंकर यादव सेक्टर प्रभारी,सुधीर यादव सेक्टर प्रभारी,राम अवतार सोनकर ,तनवीर अहमद तालिब,महंगू निषाद,मनोज सोनकर, सर्वेश कुमार कश्यप,छोटेलाल निषाद,मनीराम निषाद,तेज नारायण निषाद,के के निषाद सैकड़ो ग्राम वासी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।
अंत बिन्दकी विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी दयाल गुप्ता ने सभी साथियों को क्रांतिकारी लाल अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया ।
