बिन्दकी/फतेहपुर । श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सहित कई समाजसेवी महिलाओं को फूल माला पहनकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा गीत संगीत में विशेष स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ती है । महिलाएं समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला घियाही गली स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में रविवार की शाम 5:00 बजे से श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें नगर पालिका परिषद बिन्दकी की चेयरमैन राधा साहू को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए । उन्होंने इस मामले में श्री राधा कृष्ण कीर्तन महिला मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह महिला मंडल वर्ष में कई बार इस तरह के सामाजिक कार्य करता है । निश्चित रूप से यह सराहनीय कार्य है इससे महिलाओं में जागरूकता आई है ।
इस मौके पर महिला समाजसेवी पुष्पा बजाज, गीता ओमर, गीता गुप्ता, प्रेमा पांडे तथा श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव को भी फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
इसके अलावा गीत संगीत कार्यक्रम में विशेष स्थान प्राप्त करने वाली शिखा बजाज, कोमल श्रीवास्तव तथा श्रुति गुप्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर श्री राधा कृष्ण कीर्तन महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के मौके पर सुंदर गीत संगीत प्रस्तुत किए गए ।
इस मौके पर श्री राधा कृष्ण कीर्तन महिला मंडल के अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव,महामंत्री रेखा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता,संरक्षक माया बजाज,विजया बजाज के अलावा प्रेम पांडे,गीता गुप्ता,मीरा गुप्ता, सीमा गुप्ता,संध्या गुप्ता,नेहा गुप्ता,कंचन,नीतू,मोना,शांति ,किरण, सोनी तथा पूनम आदि रहे ।
