– अध्यक्ष तथा महामंत्री पद के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध होना लगभग तय
बिन्दकी/फतेहपुर । राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर इकाई के चुनाव के लिए कोषाध्यक्ष पद के लिए एक और व्यक्ति ने नामांकन किया । इस तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए दो लोगों का नामांकन हुआ है । जबकि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक नामांकन हुए हैं । इस तरह अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए निर्विरोध चुना जाना तय हो चुका है केवल औपचारिक घोषणा होना है ।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर इकाई के चुनाव को लेकर व्यापारियों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । नगर अध्यक्ष नगर महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 28 व 29 जुलाई को नामांकन होना था ।
28 जुलाई को नगर अध्यक्ष पद के लिए उत्कर्ष गुप्ता ने नामांकन किया था । जब कि महामंत्री पद के लिए विजय सिंह चौहान ने नामांकन किया था । इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश सविता ने नामांकन किया था । मंगलवार को नामांकन का दूसरा और अंतिम दिन था । जिसमें कोषाध्यक्ष पद के एक अन्य दावेदार निखिल कुमार गुप्ता ने नगर के ललौली चौराहे के समीप ललौली रोड में होंडा सरस्वती प्रतिष्ठान में नामांकन किया ।
इस तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों ने नामांकन किया है । जबकि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक नामांकन हुए हैं । इस तरह अध्यक्ष पद के लिए उत्कर्ष गुप्ता तथा महामंत्री पद के लिए विजय सिंह चौहान का निर्विरोध होना तय हो गया है । केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है । चर्चा अनुसार यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो कोषाध्यक्ष के दोनों दावेदारों के बीच संबंध बनती है तो कोषाध्यक्ष पद का भी चुनाव निर्विरोध हो जाएगा । यदि कोई सहमत नहीं बन पाती तो कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश सविता तथा निखिल कुमार गुप्ता के बीच चुनाव हो सकता है ।
नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तथा मुख्य चुनाव अधिकारी गोविंद बाबू टाटा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू तथा चुनाव अधिकारी ओम जी हिंदू आदि मौजूद रहे ।
