फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कल 30 जुलाई 2025 को कार्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे प्लेसमेन्ट शिविर व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा ।
प्लेसमेन्ट शिविर में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराना है । प्लेसमेन्ट शिविर में बी.के.टी. टायर्स अहमदाबाद द्वारा हाईस्कूल/इंटर/आई टी आई/डिप्लोमा/स्नातक उर्तीण 18 से 35 वर्ष के पुरूष अभ्यर्थियों का वेतनमान रू 15000 से 19000 प्रतिमाह,शक्तिमान एग्रो इन्डसट्रीज,राजकोट द्वारा हाईस्कूल/इंटर/आई टी आई/डिप्लोमा/स्नातक उर्तीण,18 से 30 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थियों का वेतनमान रू 17000 प्रतिमाह, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि.,कानपुर द्वारा इंटरमीडिएट उर्तीण,18 से 25 वर्ष के पुरूष, महिला वेतन प्रति माह रू 8500 व अन्य व भारतीय जीवन बीमा निगम, फतेहपुर द्वारा बीमा सखी हेतु हाईस्कूल उर्तीण 18 से 45 वर्ष के महिला वेतन प्रति माह रू 9000 व अन्य सुविधाए के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाही की जायेगी ।
