फतेहपुर । जनपद में बुधवार को लोधीगंज स्थित उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश फतेहपुर के युवा जिला कार्यालय में युवा टीम का गठन एवं मनोनयन मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष मनोज साहू के दिशा निर्देश में,युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आकाश सिंह भदौरिया द्वारा किया गया । जिसमें संरक्षक पद पर अशोक कुमार, सर्वेश नारायण, युवा जिला उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंह,भोजराज गुप्ता,प्रकाश केसरवानी ,मो फैज,अभिषेक कुमार सिंह,प्रमोद कुमार,युवा जिला महामंत्री पद पर आशीष दुबे ,मीडिया प्रभारी पद पर अतुल कुमार मिश्रा,युवा जिला मंत्री पद पर शैलेश गुप्ता, अभय कुमार सोनी, विजय पाल, संगठन मंत्री पद पर भानू प्रकाश, मो० राशिद,खलील अहमद,मो० साबिर,अरविंद सहित लगभग आधा सैकड़ा सदस्यों को पुष्पहार पहना कर मनोनीत कर प्रमाण पत्र वितरित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।
प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने सभी नव मनोनीत सदस्यों का संगठन में स्वागत करते व्यापारी एवं समाज हित मे कार्य करने की प्रेरणा दी ।
जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि संगठन जिला स्तर पर अपनी इकाइयों का तेजी से विस्तार कर रहा है । आम जनमानस से अपील है कि संगठन के सदस्य अवश्य बने ।
युवा जिलाध्यक्ष एड. आकाश सिंह भदौरिया ने कहा कि युवा शक्ति को एक सूत्र में पिरोकर उनकी समस्याओं का समाधान कराते उनके मार्गदर्शक के रूप में संगठन कार्य करेगा । उपरोक्त मौके पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी श्रवण दीक्षित,प्रेमदत्त उमराव,संदीप श्रीवास्तव, धनंजय मिश्रा,जय किशन,प्रशांत सिंह चौहान,सलामत अली,शिव प्रसाद,अनिल महाजन,राजकुमार गुप्ता ,रवि शंकर गुप्ता ,इस्रायल, लकी साहू, सोनू गुप्ता,कैलाश चंद साहू,अजय सोनी,जितेंद्र त्रिवेदी ,गुलाब लोधी,सत्यनारायण साहू अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें ।
