फतेहपुर । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन– 2026 निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण –2025 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत नामित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक/प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ ।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के दिशा निर्देशो के अनुरूप निष्पक्ष, स्वतंत्र,पारदर्शी व त्रुटिपूर्ण रहित निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण का कार्य सम्पन्न कराया जाय । इसके लिए नामित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप तय किए गए निर्धारित समय में सम्पन्न कराए । उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने– अपने बीएलओ का प्रशिक्षण राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार रोस्टर बनाकर प्रशिक्षण कराए ।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/नगरीय निकाय) /जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वृहद पुनरीक्षण के संबंध में तय की गई गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित,पांडुलिपि तैयार करने की अवधि 19 अगस्त से 29 सितम्बर 2025 तक रहेगी । 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवक/युवतियां नामावली में सम्मिलित किया जाएगा ।
ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 29 अगस्त से 22 सितंबर 2025 तक,निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन,संशोधन एवं विलोपन को तैयार हस्त लिखित, पांडु लिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की तिथि30 सितम्बर से 06 अक्टूबर 2025 तक, ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करना (निर्वाचक नामावलियों की कंप्यूटरीकरण की कार्यवाही 7अक्टूबर से 24 नवम्बर 2025 तक,निर्वाचक नामावलियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन,मतदाता क्रमांकन,मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग फोटो प्रतियां कराने की तिथि 25 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक, अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 05 दिसंबर 2025, आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 06 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक,दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना (01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किए जाएंगे) कि तिथि 06 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक,दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक,दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 20 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक,दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल रूप में यथा स्थल में समाहित करने की कार्यवाही 24 दिसम्बर से 08 जनवरी 2026 तक, पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां प्राप्त कराने आदि की तिथि 09 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक, निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 है ।
निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व),अपरजिलाधिकारी न्यायिक,उपजिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, खागा, समस्त तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
