फतेहपुर । जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा दिनॉक 30 जुलाई 2025 को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे प्लेसमेन्ट शिविर व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 150 प्रतिभागी अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी । शिविर में प्रतिभागी कंपनी बी.के.टी.टायर्स,अहमदाबाद द्वारा 18 शक्तिमान एग्रो इन्डसट्रीज,राजकोट द्वारा 17 पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि.,रायबरेली द्वारा 15 एवं भारतीय जीवन बीमा निगम फतेहपुर द्वारा 09 इस प्रकार कुल 59 योग्य अभ्यर्थियों की रू. 8500 से 17000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम जिला सेवायोजन अधिकारी के दिशा-निर्देशन में श्री शशांक पान्डेय, प्रभारी रोजगार मेला, जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय महेन्द्र कुमार यादव,अनुराग श्रीवास्तव,हसमत अली,आशीष दीक्षित,आशुतोष वर्मा, चन्द्र किशोर,सुखनंदन सक्सेना,सुश्री नीतू सिंह, संदीप व रामा देवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
जिला सेवायाजन कार्यालय द्वारा 07 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
