कानपुर । सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बौसर में स्थित ऊषा पापुलर शिक्षा संस्थान विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित प्रेरणा श्रोत रिपुसुदन निगम कि प्रेरणा से रामा डेंटल अस्पताल मंधना कानपुर नगर के विशेषज्ञों के द्वारा 120 छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण किया गया और सामान्य चिकित्सकीय परामर्श दिया गया ।
वही शिविर की शुरुआत रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के रोटेरियन भूपेंद्र श्रीवास्तव,राहुल निगम,ओपी यादव,विद्यालय प्रधानाचार्य बीपी विद्यार्थी शिविर प्रधानाचार्य डॉक्टर आशीष साहनी एवं डॉक्टर निधि के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । फिर छात्रों की आंखों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया छात्रों के दांतों की जांच की गई और आवश्यक उपचार के बारे में जानकारी दी गई । छात्र- छात्राओ को सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान किया गया ।
रोटेरियन से भूपेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ कानपुर शौर्य का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है रोटरी क्लब ऑफ कानपुर शौर्य आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन करता रहेगा ।
इस अवसर पर एस एस प्रजापति प्रांजुल कुमार,पवन द्विवेदी,विजय सैनी,विपिन तिवारी,स्वप्निल विद्यार्थी,प्रभा साहू,हरिओम,प्रखर कुमार, सनी बीडीसी, इंद्रपाल भारती, डॉक्टर आरबी कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे ।
