फतेहपुर । नाग पंचमी (गुड़िया) के मौके पर ग्राम बैरमपुर में विराट दंगल का आयोजन किया गया । दंगल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए । विजई पहलवानों को सम्मानित किया गया । जिन पहलवानों ने कुस्ती में दांवपेंच आजमाए उनमें गोरेलाल चकमदा से अमन पहुर ने बराबरी की। विनय कानपुर को रोहित साई ने पटखनी दी । इसी तरह सलित चकमदा बराबरी में रहे । राजा पहुर व विनय बराबरी में, गोलू चकमदा व मोनू कानपुर भी बराबरी में रहे । प्रीतम जालौन व अनुज भिंड बराबरी में तथा सुमित बैरमपुर ने अतुल चकमदा ने पछाडा ।
गोविन्द बैरमपुर को रजव्वा ने,जुवैद जौनपुर को राजा झांसी ने तथा अचल अलियाबाद को लोकेन्द्र झांसी ने पछाडकर विजई हुए ।
