बिन्दकी/फतेहपुर । ईरिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया बताया जाता है कि साइकिल सवार व्यक्ति बाजार करने आया था और बाजार करने के बाद वापस अपने घर जा रहा था । तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया ।
जानकारी के अनुसार नगर के ललौली रोड पैगंबरपुर मोड में गुरुवार को दिन में करीब 2 बजे ई रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार सोहनलाल उम्र लगभग 35 पुत्र शिवदयाल निवासी ग्राम जाफराबाद कोतवाली गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हड़काम मचा रहा । घायल सोहन लाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
परिजनों ने बताया कि सोहनलाल बाजार करने दिन की गए थे और बाजार करने के बाद साइकिल द्वारा वापस घर आ रहे थे तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई ।
