फतेहपुर । सत्येन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रिय किसान भाईयो को सूचित किया जाता है कि राज्य सहायतित निः शुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजनान्त र्गत तोरिया (लाही) फसल का दो किलो ग्राम मात्रा का बीज मिनी किट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कषको के द्वारा ऑनलाइन आवेदन आज से 15 अगस्त 2025 तक किया जायेगा । जो पूरी तरह से पारदर्शी है ।
ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषको को बीज मिनी किट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदनो के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से लाभार्थियो का चयन किया जायेगा । एक कृषक को केवल एक मिनीकिट वितरित कराया जायेगा ।
अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क तोरिया (लाही) फसल का दो किलो ग्राम बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन करे ।
