फतेहपुर । जनपद वाराणसी में आयोजित “पी०एम०-किसान योजना की 20वीं किस्त का वितरण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वितरण किया गया । जिसका सजीव प्रसारण जनपद में विकास भवन सभागार में एवं ब्लॉक,कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम पंचायत स्तर पर सम्पन्न हुआ । विकास भवन सभागार में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विधायक खागा कृष्णा पासवान,विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल,जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व अन्य जन प्रतिनिधियों व किसानों की उपस्थिति में देखा व सुना गया । प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन का आत्मसात भी किया गया ।
प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, लखपति दीदी योजना,विकसित कृषि संकल्प अभियान,पी०एम० सुरक्षा बीमा योजना ,पी०एम० जीवन ज्योति योजना,अटल पेंशन योजना,जन धन योजना ,प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना आदि के विषय के कृषकों को जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित कृषकों को ई-केवाईसी कराने के साथ बन्द जन धन योजना के खातों की ई-केवाईसी कराये जाने की अपील की गयी ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के योजना के पात्र लाभार्थियों फूलचन्द्र निवासी ग्राम आदमपुर,श्रीमती माया देवी ग्राम ओझी खरगसेनपुर,आदित्य कुमार निवासी ग्राम रावतपुर,जगवीर सिंह ग्राम धनिमा विकास खण्ड तेलियानी आदि कृषकों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।
विधायक खागा कृष्णा पासवान,विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ,भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार किसानों की खुशहाली के लिए निरन्तर कार्य कर रही है और किसानों को समृद्धशाली बनाने का प्रयास कर रही है,जिसके संबंध में अपने –विचार विस्तार से प्रस्तुत किए ।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन प्रतिनिधियों द्वारा जो सुझाव दिए गए है । उन पर नियमानुसार कार्यवाही कर अमल में लाया जाएगा । उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि जो भी ईकेवाईसी,फॉर्मर रजिस्ट्री से छुटे है जिसको बैंकों से समन्वय बनाते हुए ईकेवाईसी का कार्य पूरा कराए ताकि पात्र लाभार्थी योजना से लाभान्वित हो सके ।
उप कृषि निदेशक श्री सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद के 327391 लाभार्थियों के खाते में प्रति कृषक रु0 2000.00 की दर से मु०-65.47 करोड रू० की धनराशि पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में हस्तान्तरित की गयी ।
उन्होंने कहा कि जनपद वाराणसी से आयोजित पीएम किसान उत्सव में प्रधानमंत्री द्वारा पी एम किसान की 20वीं किस्त का कार्यक्रम जनपद व विकास खण्ड कृषि विज्ञान केन्द्र ग्राम पंचायत स्तर में भी सजीव प्रसारण देखा व सुना गया ।
तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों से सम-सामयिक तकनीकी चर्चा सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं अनुदान के बारे में कृषकों को जानकारी दी गयी ।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित,एलडीएम गोपाल कृष्णा, रंजीत चौरसिया, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी अन्य अधिकारीगण के साथ अधिसंख्य कृषकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहें ।
