बिन्दकी/फतेहपुर । ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बिन्दकी के प्रबंधक ने गढी के तालाब से दूदा कालोनी तक लगभग 300 मीटर सीसी मार्ग बनवाए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है ।
ऑनलाइन मुख्यमंत्री पोर्टल में की गई शिकायत में बताया कि बरसात की वजह से गढी तालाब से दूदा कालोनी तक का रास्ता नगर सीमा के पश्चिम की ओर कीचड़ व पानी से भरा हुआ है ।जिससे छात्र छात्राओं को वहाँ से गुजरने में बहुत ही ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड रहा है । वही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ गया है । छात्र छात्राओं के आवागमन में हो रही असुविधा और संचारी रोगो के संक्रमण के खतरे को देखते हुए उक्त 300 मीटर सीसी रोड बनाया जाना आवश्यक है । इससे पहले भी स्कूल प्रशासन ने समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा चाहे नगर पालिका हो या प्रशासन जब छोटे छोटे बच्चों के निकलने पर रास्ता नहीं बन सकता तो कही और का सोचने की जरूरत नहीं है । अब देखना है इस प्रार्थना पत्र का अधिकारी कितनी संवेदनशीलता से ध्यान देते हैं ।
