कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल भेवाली मोड़ में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है । शव को देख कर ग्रामीण लोगों ने इसकी जानकारी सरसौल चौकी प्रभारी दी ।
पुलिस ने मौके में पहुंचा कर शव की पहचान सिकटिया निवासी शिवम उर्फ रमपत पुत्र राजकुमार के रूप में की है ।
वही मृतक शिवम के भाई शुभम ने आरोप लगाया है कि मेरा भाई शनिवार शाम को घर पर फोन आया था । उसने कहा था कि प्रेम पुर गांव के कुछ लोग उसे मारने की धमकी दे रहे हैं । मृतक शिवम लगभग 1 साल पहले बिजली विभाग में संविदाकर्मी लाइनमैन था । जो सिकटिया गांव में लाइनमैन कम करता था ।
वही बिजली विभाग़ ने लगभग 1 साल पहले ही कुछ अज्ञात कारणों के चलते बिजली विभाग से संविदा लाइन मैन की नौकरी से हटा दिया गया था । तब से मृतक शिवम नशे का आदी हो गया था और कानपुर में कुछ काम करता था और वह लगभ चार दिन से घर भी नहीं आया था ।
रविवार सुबह शिवम का शव सरसौल के भेवली मोड में संदिग्ध परिस्थितियों मिलने की सूचना से पारिवारिक जनों का रो रो बुरा हाल है ।
वही सरसौल चौकी प्रभारी रवी कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है । इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
