कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौंकी सरसौल के ग्राम भारतपुर में बीती रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक सरसौल ग्रामसभा के माजरा भारतपुरवा निवासी धीरज पुत्र स्व देशराज है ।
ग्रामीणों ने बतायाकि धीरज शनिवार की रात काम कर के घर लौटा रहा था तभी गांव में ही बने काली मंदिर के पास बिजली के खंभे से निकले अर्थ के तार की चपेट में आ गए । जब ग्रामीणों ने यह घटना देखी तो धीरज के परिवार के लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दी ।
वही परिजन ने धीरज को तुरंत सरसौल स्थित सीएचसी ले गए । वहां डॉक्टर ने धीरज की गंभीर हालत को देखते हुए काशी राम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । कांशीराम अस्पताल के डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया । मृतक धीरज शटरिंग का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था । उसके परिवार में पत्नी ललिता और दो बच्चे विकास और विवेक हैं ।
घटना की सूचना मिलते ही सरसौल चौकी प्रभारी रवी कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी । वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है ।
ग्रामीणों ने बताया कि कटे हुए तार के बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई है । लेकिन आज दिन तक इन कटे तारों को बिजली विभाग द्वारा सही नहीं कराया गया है जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं ।
