बिन्दकी/फतेहपुर । लगातार हो रही बारिश के कारण एक घर की कच्ची दीवार में सीलन आ गई । जिसके कारण अचानक कच्ची दीवार ढह गई । जिसके मलबे में दब कर एक भैंस की मौत हो गई और दो भैंस घायल हो गई । घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भी लग गई मामले की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जबरापुर गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण जबरापुर गांव में रविवार को दिन में करीब 3:30 बजे सूराता देवी पत्नी स्वर्गीय बिंदा प्रसाद पासवान के घर की एक कच्ची दीवार ढह गई । जिसके मॉल में दबाकर उनकी एक भैंस की मौत हो गई तथा दो भैंस गंभीर घायल हो गई । दीवार ढहने तथा मलबे में दबा कर एक भैंस की मौत होने तथा दो भैंस घायल हो जाने की घटना के बाद पशुपालक तथा ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ लग गई ।
मामले की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह पटेल और पिंटू तथा अमन पासवान सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे । मामले की जानकारी हल्का लेखपाल अनिल सिंह पटेल को दी गई ।
