बिन्दकी/फतेहपुर । झूला झूलते समय आठ वर्षीय के बच्चे के गले रस्सी का फंदा कस गया । जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई । बच्चे की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया । मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली दिन की क्षेत्र के अंतर्गत शहबाजपुर गांव में शनिवार की देर शाम को छोटकू पासवान का आठ वर्षीय पुत्र ऋषि झूला झूल रहा था । तभी अचानक झूले की रस्सी उसके गले में कस गई । जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई । रविवार की सुबह 7:00 बजे कोतवाली पुलिस को जानकारी हुई । पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया । 8 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा । परिजन रो रोकर बेहाल हो रहे थे ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने इस संबंध में कहा कि झूला झूलते समय बच्चों के गले में रस्सी का फंदा कस गया । जिससे उसकी मौत हो गई है । मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।
