बिन्दकी/फतेहपुर । संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ का शव आम के बाग के एक पेड़ में दुपट्टा के द्वारा फांसी के फंदे में लटका मिला । लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव में एक आम के बाग के पेड़ में रविवार की सुबह लगभग 6:00 बजे शिव प्रसाद उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद का शव संदिग्ध अवस्था में दुपट्टा द्वारा फांसी के फंदे में लटका देखा गया तो मौके पर भारी भीड़ लग गई ।
सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
घटना की जानकारी होने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से नमूना लिया बताया जाता है कि मृतक शिव प्रसाद की शादी नहीं हुई थी वह मेहनत मजदूरी करता था । अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद तरह-तरह की चर्चाएं होती रही ।
वहीं पुलिस जांच कर रही है । कई लोगों से पूछताछ भी की गई । इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा ।
