बिन्दकी/फतेहपुर । घरेलू विवाद के चलते महिला ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत गौसपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते रविवार की देर रात को उषा देवी उम्र 25 वर्ष पत्नी फूल सिंह राजपूत ने जहरीला पदार्थ खा लिया । जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार व सोमवार की मध्य रात करीब 2:30 बजे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । महिला की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा ।
