बिन्दकी/फतेहपुर । घरेलू विवाद के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया युवक की हालत बिगड़ी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जिला अस्पताल से युवक को नाजुक हालत में हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया । जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के नामामऊ गांव निवासी गगन पटेल उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र उपेंद्र कुमार ने रविवार की देर शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था । जिला अस्पताल फतेहपुर में भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सक ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया था । हैलट अस्पताल कानपुर में इलाज के दौरान रविवार व सोमवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे युवक की मौत हो गई ।
