फतेहपुर । जिला उद्यान अधिकारी डॉ० रमेश पाठक द्वारा जानकारी दी गयी कि शासन द्वारा औद्यानिक विशिष्ट फसलों का चयन उत्पादन के साथ उपज के मूल्य सम्वर्धन,पैकिजिंग,विपणन,ब्रान्डिंग के दृष्टि कोण से उत्पादों को निर्यात योग्य बनाने तथा वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी के लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने व कृषकों की आय में वृद्धि किये जाने के उद्देश्य से “पर ब्लॉक वन कॉप” सप्ताह आज से 08 अगस्त 2025 तक मनाने के निर्देश दिये गये है । जिसके तहत जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड के लिए चयनित फसल के आधार पर विकास खण्डों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा जिसमें कृषकों,निर्यातकों,कृषक उत्पादन संगठन, कृषि विज्ञान, कृषि विभाग, मण्डी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर “पर ब्लॉक वन कॉप” कार्यक्रम की जानकारी दी जायेगी ।
