बिन्दकी/फतेहपुर । संदिग्ध अवस्था में रात में बाईपास के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला तो हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ पहुंची सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो पाए ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जनता गांव के समीप बाईपास में रोड किनारे मुर्गी फार्म हाउस के निकट सोमवार की रात करीब 8:30बजे सुखनंदन उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मंगली निवासी ग्राम जनता कोतवाली बिना की जनपद फतेहपुर का शव संदीप अवस्था में देखा गया तो हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई । परिजन भी मौके पर पहुंचे । जीवित रहने की आशा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया ।
सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर यश करण सिंह पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । ताकि मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सके । बताया जाता है कि मृतक सुखनंदन मेहनत मजदूरी करता था । उसकी मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा ।
