बिन्दकी/फतेहपुर । अपनी मां को बाइक में बिठाकर इलाज करने के लिए ले जाते समय तक निर्देश टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक चला रहे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । जबकि उसकी मां बाल बाल बच गई । घटना के बाद हड़काम मचा रहा । मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा मार्ग में छीछा मोड़ के समीप मंगलवार को दिन में करीब 11:00 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक तेज बहादुर उम्र 24 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश निवासी कस्बा जोनिहा कोतवाली की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । जबकि इस बाइक में सवार तेज बहादुर की मां शिव देवी बाल बाल बच गई । दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बताया गया है कि तेज बहादुर अपनी मां का इलाज कराने बिन्दकी कस्बे अस्पताल जा रहा था ।तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई । जिसमें चलते उसकी मौत हो गई ।युवक की मौत की बात परिजनों में हड़कंप मचा रहा ।
