कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को अचानक छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया । मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर बहुत पुराना व जर्जर बना हुआ था । वही हादसे में होमगार्ड लक्ष्मीकांत घायल हो गए ।
वही घटना की सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस टीम में प्रभात कुमार चालक रामचन्द्र वर्मा,उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह,विनय कुमार गौतम और जितेन्द्र कुमार ने घायल होमगार्ड लक्ष्मीकांत को डायल 108 की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल भेजा दिया । वही शेष बचे प्रशिक्षणार्थियों को DTC ऑफिस बिल्डिंग में पहुंचाया गया ।
वही प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है । मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड्स के प्रशासकीय निरीक्षक श्री लाल साहब ने बताया कि होमगार्ड लक्ष्मीकांत लेटे हुए थे तभी यह हादसा हुआ है । घायल होमगार्ड को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है । वही यह हादसा किस कारण से हुआ है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है ।
