बिन्दकी/फतेहपुर । फरीदपुर से शाह जोड़ने वाले मार्ग की खराब हालत देखकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता व समाजवादी कार्यकर्ताओं ने आज सड़क पर ही धन रोपने का काम किया । रास्ते में जनसंपर्क के दौरान किसानों ने शिकायत किया कि रास्ता अत्यंत खराब है । गड्ढे में सड़क है और निकालना बैठना बहुत दूभर है ।
इस समय हम लोगों ने अत्यंत खराब सड़क पर धान रोपने का काम किया हमारे साथ ही रामकृपाल सोनकर जितेन पासवान तालिब अली राजा पासवान महंगु निषाद मनोज सोनकर सहित बहुत से लोगों ने अत्यंत खराब कीचड़ युक्त सड़क में धान रोपने का काम किया ।
यह मार्ग गांव फरीदपुर जीत पुरवा,ठिठुरा,कालूखेड़ा,दुल्लापुर,श्यामपुर , बनारसी, गोपालपुर से जाते हुए साह वाले हाईवे में मिलता है ।
