बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बिन्दकी-जहानाबाद मुगल मार्ग में शंकर नगर के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया । गंभीर घायल कर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया हादसे की जानकारी कर्मचारियों को मिली आनन-फानन मौके पर पहुंचे और शव को रोड में रखकर जाम कर दिया ।
नगर के मोहल्ला जहानपुर निवासी अशफाक (56) तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं । बुधवार सुबह कर्मी सरकारी डाक लेकर बिन्दकी से बकेवर की ओर जा रहा था ।
तभी कोतवाली क्षेत्र में शंकर नगर के पास अनुबंधित रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार कर्मी को रौंदा दिया हादसे में कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई । आक्रोशित कर्मचारियों ने घटना स्थल में पहुंच कर शव को रोड में रख कर सड़क जाम कर दिया ।
कर्मचारियों के विरोध को देख खाकी बैकफुट में आ गई । कर्मचारी की मौत और रोड जाम की सूचना पाकर तहसीलदार अचलेश सिंह पहुंचे । सभी को शांत करा दिया । मृतक की पत्नी, बच्चे परिवादी जनों का रोल रोकर बुरा हाल है । बस को बरामद कर खजुहा पुलिस चौकी में खड़ा दिया ।
