फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय द्वारा कल 07 अगस्त 2025 को कार्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे प्लेसमेन्ट शिविर व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा । प्लेसमेन्ट शिविर में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को रोजगार संगम पोर्टल rojgarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कराना है । प्लेसमेन्ट शिविर में मॉस स्किल्स वेन्चर्स प्रा.लि.,हरियाणा द्वारा हाईस्कूल/इंटर/आई.टी आई / डिप्लोमा / स्नातक उर्तीण,18 से 27 वर्ष के पुरूष अभ्यर्थियों का वेतनमान रू14500 से 16000 प्रतिमाह,शिवशक्ति एग्रीटेक प्रा.लि.,लखनऊ द्वारा इंटरमीडिएट उर्तीण,18 से 32 वर्ष के पुरूष,महिला वेतन प्रति माह रू 8500 व अन्य एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा बीमा सखी हेतु हाईस्कूल उर्तीण,18 से 45 वर्ष के महिला वेतन प्रति माह रू 9000 व अन्य सुविधाए के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाही की जायेगी । इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर प्राप्त कर सकते है ।
